- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: राज्यपाल...
मध्य प्रदेश
Bhopal: राज्यपाल कार्यालय में अपर मुख्य सचिव गुप्ता को दी गई भावपूर्ण विदाई
Admindelhi1
29 July 2025 9:30 PM IST

x
"गुप्ता को राज्यपाल कार्यालय में भावपूर्ण सम्मान के साथ विदाई"
भोपाल: राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को स्थानांतरण पर मंगलवार को राजभवन के जवाहर खंड में भावभीनी विदाई दी गई। नवागत प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी का आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर गुप्ता ने राजभवन में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजभवन में बिताए समय को अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने गुप्ता के कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
Tagsभोपालराज्यपालकार्यालयअपर मुख्य सचिवगुप्ताभावपूर्णविदाईBhopalGovernorOfficeAdditional Chief SecretaryGuptaemotionalfarewellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





