- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: आज भोपाल में...
मध्य प्रदेश
Bhopal: आज भोपाल में राज्य स्तरीय बैण्ड कॉन्सर्ट का आयोजन
Admindelhi1
25 Nov 2025 12:31 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में आज मंगलवार को राज्य स्तरीय शालेय बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य स्तरीय ब्रॉस बैण्ड और पाइप बैण्ड की श्रेणी में सभी संभागों की 19 टीमें भाग लेंगी और रंगारंग प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत करेंगी।
जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। शुभारंभ समारोह में लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता मौजूद रहेंगी। प्रतियोगिता का समापन शाम 5 बजे सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में होगा। भोपाल महापौर मालती राय विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करेंगी।
Tagsभोपालराज्य स्तरीयबैण्डकॉन्सर्टआयोजनBhopalstate levelbandconcerteventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





