मध्य प्रदेश

Bhopal: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मड़ई में 11 राज्यों के 76 प्रतिभागी होंगे शामिल

Admindelhi1
10 March 2025 10:39 AM IST
Bhopal: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मड़ई में 11 राज्यों के 76 प्रतिभागी होंगे शामिल
x
"पक्षी सर्वे संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के सहयोग से किया जा रहा है"

भोपाल: नर्मदापुर जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत मड़ई में आज (सोमवार) 7वां पक्षी सर्वे होगा। क्षेत्र संचालक राखी नंदा एवं उप संचालक पूजा नागले की उपस्थिति में सर्वे किया जाएगा। पक्षी सर्वे संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के सहयोग से किया जा रहा है।

क्षेत्र संचालक राखी नंदा ने बताया कि पक्षी सर्वे में मध्य प्रदेश के अलावा 11 राज्यों- छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, झारखण्ड और दिल्ली से आये 76 प्रतिभागियों एवं आठ स्थानीय प्रकृति गाइड, टाइगर रिजर्व के समस्त स्टॉफ द्वारा भाग लिया जा रहा है। पक्षी सर्वे में दो प्रतिभागियों की टीम टाइगर रिजर्व के विभिन्न 38 कैम्पों में रहकर सुबह एवं शाम को पक्षियों की गणना करेंगे।

उन्होंने बताया कि पक्षी सर्वे का समापन 11 मार्च को मड़ई में किया जाएगा। सर्वे के शुभारंभ अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी एवं संस्था वाइल्ड वरियर इंदौर के डायरेक्टर सचिन मटकर, स्वप्निल फणसे, रितेश खाबिआ, अंशुमन शर्मा और वन परिक्षेत्र कामती के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहेंगे।

Next Story