मध्य प्रदेश

Bhopal: डॉ. यादव ने मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि और मुंडे की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Admindelhi1
12 Dec 2025 12:22 PM IST
Bhopal: डॉ. यादव ने मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि और मुंडे की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
x

भाेपाल: आज (शुक्रवार) को हिन्‍दी के महान कवि एवं पद्म भूषण से सम्‍मानित मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की आज ही के दिन जयंती है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुण्‍यात्‍माओं को याद करते हुए विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मैथलीशरण गुप्त काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए साेशल मीडिया एक्स पर कहा राष्ट्रकवि, पद्मभूषण, मैथिलीशरण गुप्त जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।जनजागृति के साथ राष्ट्रीय नैतिक चेतना से अनुप्राणित उनकी कृतियों में तत्कालीन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता भी है। उनकी साहित्यिक रचनाएं देश की अमूल्य धरोहर हैं।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर नमन करते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री, गोपीनाथ मुंडे जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। नए भारत के निर्माण के प्रति उनका संकल्प युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। गरीब-कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए उनके प्रयास सदैव याद किए जाएंगे।

Next Story