मध्य प्रदेश

देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का किया भूमिपूजन

Admin4
26 Feb 2024 8:35 AM GMT
देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का किया भूमिपूजन
x
रायसेन। सोमवार को सुबह अमृत भारत योजना के तहत 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन किया गया। सांची स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विदिशा के भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व कैबिनेट मंत्री सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा नगर परिषद के अध्यक्ष रेवाराम पप्पू अहिरवार और रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का 8.5 करोड़ रूपये की लागत से पुर्नविकास किया जाएगा। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन में स्थानीय कला संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण, सेटेलिटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग के नवीन सड़क, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगीं। स्टेशनों के पुर्नविकास से रेल यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Next Story