मध्य प्रदेश

भगवती प्रसाद शर्मा इंदौर के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थ, 13 जिला न्यायाधीशों के तबादले

Admin Delhi 1
3 April 2023 12:53 PM GMT
भगवती प्रसाद शर्मा इंदौर के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थ, 13 जिला न्यायाधीशों के तबादले
x

इंदौर न्यूज़: मप्र हाई कोर्ट ने प्रदेश के 13 जिला न्यायाधीशों के तबादले किए हैं. इनमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी शामिल हैं. हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आलोक अवस्थी जबलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे, जिन्हें नर्मदापुरम से यहां पदस्थ किया है.

सुबोध कुमार जैन : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदौर से रीवा

सुरभि मिश्रा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बैढ़न सिंगरौली से भिंड

भगवती प्रसाद शर्मा : जिला न्यायाधीश(इन्सपेक्शन) हाई कोर्ट जोन ग्वालियर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदौर

रामानंद चंद : प्रधान जिला न्यायाधीश सीहोर से बैढ़न सिंगरौली

अमिताभ मिश्रा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीधी से सीहोर

मनोज कुमार श्रीवास्तव : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल

सुनील कुमार जैन : सीनियर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जबलपुर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडलेश्वर.

- संजय कृष्ण जोशी : प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय भोपाल से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडला

- अजय श्रीवास्तव : स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राजगढ़ से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना

- सतीश चंद्र शर्मा : सचिव विधि विभाग से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम

- राजीव आपटे : प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मंडल से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी

- संजीव कुमार पाण्डेय : विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कटनी से प्रधान सत्र न्यायाधीश सीधी

Next Story