मध्य प्रदेश

Betul: जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव में युवतियों को मिलेगा अवसर

Admindelhi1
12 Feb 2026 11:27 AM IST
Betul: जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव में युवतियों को मिलेगा अवसर
x

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आज गुरुवार को प्रातः 11 बजे से शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस ड्राइव में क्विस कॉर्प के माध्यम से आईफोन निर्माता कंपनी फाक्सकॉन बेंगलुरू के लिए केवल युवतियों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

संस्था प्राचार्य अजीश पन्द्रे ने बताया कि विगत वर्षों में इस कंपनी में कई छात्राएं जॉब प्राप्त कर चुकी है एवं सफलता पूर्वक कार्यरत है। संस्था के प्लेसमेंट आफिसर विवेक दायमा ने बताया कि इस ड्राइव के लिए योग्यता केवल 10वी उत्तीर्ण है एवं इसमें 18 से 30 वर्ष की सभी युवतियां भाग ले सकती है। चयन पश्चात युवतियों को 17 हजार 750 रुपये वेतन के साथ कंपनी स्वयं के व्यय से रहने के लिए हास्टल एवं भोजन की व्यवस्था करेगी।

चयनित युवतियों को इसी माह कंपनी के खर्च पर ज्वाइन करने के लिए बेंगलुरू भेजा जाएगा। इस ड्राइव से संबंधित जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 7828966497 एवं 9406547329 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Story