मध्य प्रदेश

Betul: शातिर बदमाश की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार

Tara Tandi
23 Feb 2025 5:48 PM IST
Betul: शातिर बदमाश की हत्या मामले में  मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार
x
Betul बैतूल: एक शातिर बदमाश की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यश राणे को गिरफ्तार कर लिया है. 2 फरवरी के दिन बैतूल शहर के क़िदवई वार्ड क्षेत्र के एक कुएं में राहुल नाइक नाम के युवक की लाड़ मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से लाश को बाहर निकाला था.
मृतक राहुल के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान पाए गए थे. वहीं कुएं के बाहर शराब की बोतल बरामद हुई थी जिससे ये साफ हो गया था कि राहुल को किसी ने धोखे से बुलाकर उसकी हत्या की थी. जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला था कि कुल 8 लोगों ने मिलकर राहुल की हत्या की थी. पहले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमे 3 नाबालिग भी शामिल थे और अब पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी यश राणे को गिरफ्तार किया है.
यश ने पुलिस को बताया कि राहुल नाइक उसकी गर्लफ्रैंड को परेशान करता था इसी वजह से उसने उसके 7 दोस्तों के साथ मिलकर राहुल को शराब पार्टी के बहाने बुलाया. राहुल को जमकर शराब पिलाई गई और फिर चाकू से कई वार करके उसकी हत्या कर दी गई और लाश को कुएं में फेंक दिया गया था. मुख्य आरोपी यश राणे सहित मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं वहीं 3 आरोपी अब भी फरार हैं. कोतवाली थाना पुलिस बाकी आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है.
Next Story