मध्य प्रदेश

उमरिया में खेत से घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

Tara Tandi
28 March 2024 12:01 PM GMT
उमरिया में  खेत से घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर
x
उमरिया : उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों से मनुष्यों की मुठभेड़ के मामले नहीं थम रहे। अब एक भालू ने खेत से घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला बोल दिया। व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में एक भालू पिछले कुछ समय से सक्रिय है। किसान पर हमला करने के बाद भालू गायब हो गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम उसकी तलाश में जुट गई है। ताकि उसका रेस्क्यू किया जा सके। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र के समर कोहनी में बुधवार रात को किसान दासू पिता बाबू लाल बैगा (36) अपने खेत से लौट रहा था। उसी समय जंगल में भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बुधवार रात लगभग एक बजे उसे मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story