- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Barwani: अवैध हथियार...
मध्य प्रदेश
Barwani: अवैध हथियार के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tara Tandi
20 Jan 2025 11:57 AM IST

x
Barwani बरवानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के वरला और सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध रूप से निर्मित 18 हथियार जब्त किए हैं।
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि एक सूचना पर सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के लवाणी फाटे पर रविवार को दविश देकर एक व्यक्ति को आठ पिस्तौल और 8 मैगजीन के साथ पकड़ा गया। वह इंदौर जाने की फिराक में था।
आरोपी अजरुन सिंह चावला के पलसूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत उंडी खोदरी स्थित घर से भारी मात्र में हथियार बनाने उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई। उसके विरुद्ध इंदौर के कनाड़िया थाने और बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाने में प्रकरण दर्ज हैं।
इसी तरह वाला थाने पर दूधखेड़ा फाटे पर उमरठी निवासी बचपन सिंह उर्फ बच्चू को पकड़ा गया। उसके पास से दो हथियार जब्त हुए । उसकी निशानदेही पर राजन गांव स्थित जंगल में जमीन में छुपाए गए आठ और हथियार जब्त किए गए।
TagsBarwani अवैध हथियारपुलिस दो आरोपियोंकिया गिरफ्तारBarwani illegal weaponspolice arrested two accusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





