मध्य प्रदेश

Barwani: पिकअप और बाइक की भिड़ंत से बड़ा हादसा, तीन की मौत

Admindelhi1
6 Feb 2026 5:21 PM IST
Barwani: पिकअप और बाइक की भिड़ंत से बड़ा हादसा, तीन की मौत
x

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोलनिया फाटे के पास गुरुवार देर रात एक बाइक और पिकअप वाहन के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक ठीकरी से जुलवानिया की ओर जा रहे थे, जबकि पिकअप वाहन बरूफाटक से ठीकरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान घोलनिया फाटे के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा और पिकअप वाहन भी पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बाइक सवार विनोद मुजाल्दे (19) और राजेश मुजाल्दे (22) निवासी ग्राम रसवां बालकवाड़ा के रूप में हुई है, जबकि पिकअप सवार महिला रोशनी सस्ते (20 वर्ष) निवासी समरतलाई, थाना ठीकरी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में छह अन्य पिकअप सवार घायल हुए हैं। इनमें दो महिलाओं रोशनी द्वार (19) निवासी समरतलाई और केसरी बाई (42) पत्नी सोनू निवासी समरतलाई को गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है। इसके अलावा ललिता डावर (17) निवासी समरतलाई, शर्मिला (30) निवासी रूपखेड़ा, हीरालाल लाल (30) निवासी रूपखेड़ा और बबलू सिंह (18), निवासी रूपखेड़ा) को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप में करीब सात लोग सवार थे, जो राजपुर से मकान की छत भरकर रसगांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Story