मध्य प्रदेश

Barwani : सड़क हादसे में घर लौट रहे 12 मजदूर घायल, एक मौत, चार की हालत गंभीर

Tara Tandi
22 Jun 2024 5:24 AM GMT
Barwani : सड़क हादसे में घर लौट रहे 12 मजदूर घायल, एक मौत, चार की हालत गंभीर
x
Barwani बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र थेंचा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मजदूरों से भरा पिकअप सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गया। हादसे में पिकअप में बैठे 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। पांच घायल मजदूरों को पाटी और 6 को सिलावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मजदूर का शनिवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पाटी थाना पुलिस ने
केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र थेंचा में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मजदूरों से भरा पिकअप सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो गया। हादसे में पिकअप में बैठे 12 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। पांच घायल मजदूरों को पाटी और 6 को सिलावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक मजदूर का शनिवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पाटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्प्ताल पहुंचने से पहले एक युवक की मौत हो गई। वहीं पाटी अस्पताल से 4 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां एक अंधा मोड़ है, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। घटना सिलावद थाना क्षेत्र की थी, लेकिन सूचना मिलते ही पाटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में युवक रितेश पिता भाव सिंह निवासी पलवट की मौत हुई है। शनिवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बताया कि थेंचा और पलवट के बीच बेरी नदी के आगे एक हादसा हुआ था। जिसमें ट्रैक्टर या किसी अन्य वाहन मजदूरों से भरे पिकअप की टक्कर हुई है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, बाकी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story