- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इंदौर-उज्जैन...
मध्य प्रदेश
इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का हिस्सा बनेगा बड़नगर: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
6 March 2026 11:05 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन जिले के बड़नगर को इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का हिस्सा बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बड़नगर क्षेत्र के लोगों से मुख्यमंत्री निवास पर चर्चा कर रहे थे।
सीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां को छू रहा है। देश में मध्य प्रदेश का विशेष महत्व है। विकास के इस कारवां को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार समाज के हर वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उज्जैन जिले का बड़नगर भी विकास में अग्रणी रहेगा। बड़नगर अब इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का भाग बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन किया है। टेक्सटाइल सेक्टर के इस मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का लाभ भी बड़नगरवासियों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़नगर क्षेत्र में संचालित गौशालाओं को नरवाई प्रबंधन के लिए मशीनें लेने में सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छानुदान से अंश राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे नरवाई के निराकरण के साथ ही गौशालाओं को पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही बड़नगर क्षेत्र के व्यायाम शालाओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि नया 2 लेन रास्ता गंभीर डैम के पास से नागदा होकर निकलने वाला है। लगभग 150 करोड़ रुपए का नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि नई सड़क से सिंहस्थ 2028 के आयोजन में भी सुविधा होगी। उज्जैन में विमानतल भी बनाया जा रहा है, इसका लाभ भी बड़नगर को मिलेगा। आगामी वर्षों में रतलाम सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़नगर का संपर्क सुगम और सशक्त होगा। सड़कें विकास का आधार हैं, इन सड़कों से बड़नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे।
Tagsभोपालमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादवबड़नगरइंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मित्र पार्कटेक्सटाइल सेक्टरमेगा इंडस्ट्रियल पार्कगौशालानरवाई प्रबंधनव्यायाम शालाएंनायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्गसड़क विकाससिंहस्थ 2028उज्जैन एयरपोर्टक्षेत्रीय विकासअवसंरचनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





