मध्य प्रदेश

बाराबंकी: भतीजी से बात करता था लड़का, इसलिए चाचा ने उतार दिया मौत के घाट

Bharti Sahu 2
4 Aug 2024 11:06 AM IST
बाराबंकी: भतीजी से बात करता था लड़का, इसलिए चाचा ने उतार दिया मौत के घाट
x
बाराबंकी: बाराबंकी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक लड़के को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि वह लड़का उसकी भतीजी से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर वह लड़के को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। मृतक लड़के के भाई ने इस वारदात को होते हुए अपनी आंखों से देखा और अपने घर आकर बताया। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। इस पूरी घटना को आनंद के चचेरे भाई प्रिंस ने अपनी आंखों से होते हुए यह सब होते हुए देखा और आकर घर में इस बारे में बताया। जिसके बाद उन लोगों को इस वारदात के बारे में पता चल सका। परिजनों ने बताया कि राकेश की भतीजी से आनंद कुमार बातचीत करता था, इसी बात से वह नाराज रहता था। पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था और अब उसने सच में आनंद की हत्या कर दी।
वहीं इस पूरे मामले में बाराबंकी पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story