- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कार चलाते समय बैंक...
मध्य प्रदेश
कार चलाते समय बैंक मैनेजर की तबीयत बिगड़ी, तीन वाहनों से टक्कर; राहगीरों ने दिया CPR
jantaserishta.com
17 Nov 2026 3:49 PM IST

x
हार्ट अटैक.
ग्वालियर: ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि कार चलाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गई. यह घटना एम्पायर अपार्टमेंट के सामने हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक मैनेजर अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे वाहन पर नियंत्रण खो बैठे. आशंका जताई जा रही है कि घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया, जिससे कार आगे चल रही एक कार और दो स्कूटरों से टकरा गई.
लगातार टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सड़क हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है, लेकिन जब लोग कार के पास पहुंचे तो चालक ड्राइविंग सीट पर बेहोश मिला. इसके बाद राहगीरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत उन्हें सीपीआर दिया और निजी अस्पताल पहुंचाया.
वहीं, पुलिस के मुताबिक देर रात तक किसी भी वाहन चालक ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. कार में मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को सुरक्षित रखकर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करा दिया गया है. हालांकि इस घटना में टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी जरूर फैल गई थी और लोग दहशत में गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





