मध्य प्रदेश

9 से 11 मार्च तक बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन का इंदौर में होगा आयोजन

Admindelhi1
9 March 2024 5:53 AM GMT
9 से 11 मार्च तक बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन का इंदौर में होगा आयोजन
x
योग क्लास का निःशुल्क आयोजन किया जाएगा

इंदौर: बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केन्द्र के तत्वावधान में 9 से 11 मार्च तक दशहरा मैदान स्थित अन्नपूर्णा मंदिर पर केवल महिलाओं के लिए योग क्लास का निःशुल्क आयोजन किया जाएगा। पहले तीन दिनों तक शिविर और उसके बाद निमयित कक्षाएं प्रतिदिन सायं 4.30 से 5.30 बजे तक लगाई जाएंगी, ताकि गृह कार्य में जुटी महिलाएं भी योग के लिए समय निकाल सकें।

संयोजक किशोर गोयल एवं राजेश बंसल ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में शहर में 10 से अधिक स्थानों पर नियमित निःशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं। अब केवल महिलाओं के अन्नपूर्णा आश्रम पर 9 से 11 मार्च तक तीन दिवसीय शिविर के बाद स्थायी कक्षाएं शुरू करने की योजना है, जिसमें प्रतिदिन शाम 4.30 से 5.30 बजे तक महिलाएं एक घंटे का समय निकालकर योग शिविर में भाग ले सकें। महिलाओं को भावना जायसवाल एवं मोनिका दुबे योग का प्रशिक्षण देंगी तथा गायत्री पानेरी, दिव्या शर्मा, रानी भावसार एवं सरिता सेंगर जुम्बा का प्रशिक्षण देंगी। केन्द्र प्रभारी आशा बी. जैन और उनकी टीम यहां की व्यवस्थाएं संभालेंगी।

Next Story