मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार, आज निकलेगी भादो माह की पहली सवारी

Bhumika Sahu
15 Aug 2022 6:54 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार, आज निकलेगी भादो माह की पहली सवारी
x
आज निकलेगी भादो माह की पहली सवारी

उज्जैन/ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का तीन रंगों में श्रृंगार किया गया और बाबा महाकाल को तिरंगा वस्त्र पहनाए गए। भारत देश में सोमवार को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखी गई। यहां तड़के सुबह 3 बजे शुरू हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का तीन रंगों में आकर्षक श्रृंगार किया गया।

पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को केसरिया चंदन, सफेद पुष्प व हरे रंग के रूप में भांग से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को ललाट पर तीन रंगों का आकर्षक तिलक लगाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लिया। बड़ी संख्या में लोग अल सुबह मंदिर पहुंचे थे।

भारत देश में सोमवार को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देखी गई। यहां तड़के सुबह 3 बजे शुरू हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का तीन रंगों में आकर्षक श्रृंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को केसरिया चंदन, सफेद पुष्प व हरे रंग के रूप में भांग से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को ललाट पर तीन रंगों का आकर्षक तिलक लगाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लिया। बड़ी संख्या में लोग अल सुबह मंदिर पहुंचे थे।


Next Story