मध्य प्रदेश

अवतार पंजाब गुलाब ने महिला के साथ की छेड़खानी

Shantanu Roy
11 Aug 2022 4:16 PM GMT
अवतार पंजाब गुलाब ने महिला के साथ की छेड़खानी
x
बड़ी खबर
डबरा। बिलौआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुड़ा निवासी एक 60 वर्षीय महिला ने तीन युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल कोई भी आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं है मामला बिलौआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 60 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह कुशवाहा, पंजाब सिंह, गुलाब सिंह कुशवाह पर आरोप लगाए हैं कि आरोपियों ने नदिया के पास हबीपुरा में महिला के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया और जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी पीड़ित महिला पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी लापता
घाटीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत धुआ रोड एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी कोई अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया। पीड़ित परिवार ने नाबालिग किशोरी की कई जगह खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की अॉपरेशन मुस्कान के तहत खोजबीन शुरू कर दी है।
इनका कहना
धुआ रोड पर एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता हुई है। परिजनों ने अज्ञात युवक पर आरोप लगाया है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
अनवर शाह उप निरीक्षक थाना घाटीगांव
Next Story