मध्य प्रदेश

बद्दी के बैंक में लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Teja
20 Feb 2023 8:18 PM IST
बद्दी के बैंक में लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
x

सोलन।जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के एक निजी बैंक मे लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया . जिससे पूछताछ कर अन्य साथियों के शामिल होने बारे पता लगाया जा रहा है . घटना 12 फरवरी की बताई गई है, जिसकी 13 फरवरी को ब्रांच हेड एक्सिस बैंक (Bank) साईं रोड बद्दी राहुल कुमार ने पुलिस (Police) में दर्ज करवाई थी .

पुलिस (Police) अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि ब्रांच हेड द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस (Police) थाना बद्दी में धारा 457, 380, 511 भाoदoसo के अधीन पंजीकृत किया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में बद्दी पुलिस (Police) ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है . जिसकी पहचान विमल कुमार निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रूप में हुई है . उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को मंगलवार को नालागढ़ अदालत में पेश किया जाएगा.

Next Story