मध्य प्रदेश

मंदिर का पुजारी बनकर ठगी का प्रयास, हुए नाकाम

jantaserishta.com
29 April 2022 11:10 AM IST
मंदिर का पुजारी बनकर ठगी का प्रयास, हुए नाकाम
x

उज्जैन: मध्यप्रदेश में बेखौफ अपराधियों ने प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम के नाम पर व्यापारियों को ठगने की कोशिश की गई. दरअसल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण योजना का लोकार्पण कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है. इस दौरान बदमाशों ने महाकाल मंदिर के पुजारी बनकर लड्डू प्रसाद और एसी लगाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया.

पुलिस ने जांच में बताया कि दो अलग-अलग व्यापारियों को मंदिर के पुजारी आशीष गुरु के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर से कॉलकर ऑनलाइन ठगी की है. मामले में जिला कलेक्टर और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक ठग ने दोनों व्यापारियों को 26 अप्रैल को फोन किया था. उसने प्रधानमंत्री के आने पर किराना व्यापारी को लड्डू प्रसादी बनाने की सामग्री खरीदने के लिए कॉल किया था. वही ठग ने पीएम के कार्यक्रम स्थल में AC लगाने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को एसी खरीदने के लिए फोन कर दिया. हालांकि व्यापारियों ने काम शुरू करने से पहले जब मंदिर समिति से पता किया तब मामले का खुलासा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story