मध्य प्रदेश

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को जिंदा जलाने की कोशिश, ऐसे बचाई जान

jantaserishta.com
15 May 2022 3:15 PM IST
आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को जिंदा जलाने की कोशिश, ऐसे बचाई जान
x
एमपी न्यूज़

जबलपुर. मध्य प्रदेश के मैहर में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. घटना रविवार अलसुबह करीब 5 बजे की है. यह घटना कुछ आटो चालकों द्वारा की जानी बताई जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के मैहर आरपीएफ पोस्ट में अविनाश सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ हैं. अलसुबह अविनाश सत्कार लॉज के पास से निकले तो आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया. हमलावरों ने अविनाश पर पेट्रोल छिड़क दिया. इससे पहले वे आग लगा पाते, अविनाश चंगुल से भाग निकले. बताया जाता है कि आरोपियों में शामिल एक युवक वीडियो भी बना रहा था. सब इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना थाने पर पहुंचकर दी.
बताया जाता है कि आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन में ऑटो चालकों के घुसने पर पाबंदी लगा रखी है. इसके कारण ऑटो चालक खुन्नस रखते हैं. हमलावरों में कई ऑटो चालकों के भी शामिल होने की बात सामने आई है. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी आदित्य निगम ने बताया कि ऑटो चालकों ने सब इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता की है. घटना के वक्त सब इंस्पेक्टर देवी दर्शन करने आए कुछ रिश्तेदारों को लॉज में पहुंचा कर निकल रहे थे. घटना में राहुल चौधरी, आकाश पटेल समेत उनके कई अन्य साथी शामिल थे. इनके खिलाफ केस भी दर्ज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story