मध्य प्रदेश

पुलिस पर हमला: बदमाश को पकड़ने गए ASI और आरक्षक गंभीर घायल, टीम ने भागकर बचाई जान

Kunti Dhruw
12 Feb 2022 8:26 AM GMT
पुलिस पर हमला: बदमाश को पकड़ने गए ASI और आरक्षक गंभीर घायल, टीम ने भागकर बचाई जान
x
गुना जिले के म्याना इलाके के लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई.

गुना जिले के म्याना इलाके के लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई, पुलिस टीम पर हमला हो गया। एएसआई को सिर में गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं एक आरक्षक को भी म्याना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

जानकारी के अनुसार म्याना थाने की पुलिस टीम लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई थी। घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। पुलिस टीम जैसे ही गांव में पहुंची तो एक व्यक्ति ने खपरैल उठाकर टीम पर फेंकने शुरू कर दिए। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से एएसआई पवन शर्मा पर हमला कर दिया। इससे वे वहीं पर गिर पड़े। एक आरक्षक भी घायल हो गए। उसके बाद पुलिस टीम ने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घायल एएसआई और आरक्षक को इलाज के लिए म्याना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से एएसआई को गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। उनके सिर में कई टांके भी आए हैं।


Next Story