मध्य प्रदेश

Ashoknagar: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी IAS महिला और उसका भाई पुलिस के हत्थे चढ़े

Admindelhi1
24 Aug 2026 10:22 AM IST
Ashoknagar: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी IAS महिला और उसका भाई पुलिस के हत्थे चढ़े
x
फर्जी IAS बनकर लोगों को बनाया शिकार, महिला और भाई ने ऐंठे 9.80 लाख

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में ऊंची पहुंच, बड़े-बड़े दावे और फर्जी अफसरशाह का रुतबा दिखा कर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले एक हाई-प्रोफाइल गिरोह का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है।

खुद को टूरिज्म विभाग की एडिशनल डायरेक्टर और एचआरडी मिनिस्ट्री की हेड बताने वाली फर्जी आयएएस महिला अफसर और उसके सगे भाई को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

चंदेरी के किला कोठी में बिछाया था ठगी का जाल:मामला अप्रैल 2025 का है, जब भोपाल के संत आशाराम नगर निवासी शातिर बहन तृप्ति सिंह राजपूत (30) और उसका भाई सुधांशु सिंह (23) अपने अन्य साथियों (तनुज बैश्य व अंजली सिंह) के साथ चंदेरी घूमने आए थे।

शाही होटल किला कोठी में ठहरे इन जालसाजों ने स्थानीय युवाओं—जयकुमार कोली, विजय कुमार दुबे, ऋतिक शर्मा और राघव सोनी को झांसे में लिया। तृप्ति सिंह ने भारी-भरकम रसूख दिखाकर दावा किया कि वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में मनचाही सरकारी नौकरी लगवा सकती है।

बताया गया कि 3 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की दर से सौदा तय हुआ और पीड़ित युवाओं ने झांसे में आकर 9 लाख 80 हजार रुपये नगद और अपने मूल दस्तावेज होटल में ही सौंप दिए। बकाया बाकी 2 लाख रुपये नौकरी का जॉइनिंग लेटर मिलने के बाद देना तय हुआ था।

पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, होटल से धर दबोचा:

जब पैसे लेने के बाद भी नौकरी का अतापता नहीं चला, तो पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा से शिकायत की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। साइबर सेल और मुखबिर की सटीक लोकेशन पर पुलिस टीम ने किला कोठी में दबिश देकर फर्जी आएएएस तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु को महिला पुलिस की मौजूदगी में कस्टडी में ले लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों भाई-बहन ने फर्जी अफसर बनकर 9.80 लाख रुपये ऐंठने का जुर्म कबूल कर लिया है।

बीएनएस की संगीन धाराओं में केस दर्जथाना चंदेरी में आरोपियों के खिलाफ क्चहृस् की धारा 318(4), 336(3), 338 एवं 340(2) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है, जबकि गिरोह के दो अन्य फरार सदस्य तनुज बैश्य और अंजली सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Next Story