- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अरुण यादव ने हटा में...
मध्य प्रदेश
अरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगाया
Harrison
21 Sep 2023 5:41 PM GMT

x
भोपाल | कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के आज तीसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर यहां के विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात को हटा में सभा होना थी, लेकिन यहां के विधायक के दबाव में जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी। वहीं अजय सिंह ने रीवा से जनआक्रोश यात्रा शुरू की, महाकौशल की यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुरेश पचौरी ने बैतूल से यात्रा शुरू की।
जीतू पटवारी ने उज्जैन संभाग की यात्रा गांधी सागर से शुरू की और शाम को सीतामऊ पहुंचेगी। यादव ने कहा कि यह आक्रोश एक दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 18 साल का है। इसलिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में जनता उमड रही है, सरकार डर रही है। इसलिए हमारी सभाएं नहीं होने देना चाहते हैं।
यादव ने कहा कि घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालना चाहिए। इधर अजय सिंह ने कहा कि जनता की भीड़ जो हमारी यात्रा में उमड़ रही है, यह बता रही है कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान है। हम सब मिलकर इस संभाग की सभी सीटें जीतेंगे।
Tagsअरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगायाArun Yadav held a press conference in Hata and accused the MLA and the district administration of not allowing him to hold the meeting.ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News

Harrison
Next Story