मध्य प्रदेश

श्योपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, साथ ही उनके घरों भी तोड़े

Bharti sahu
20 March 2022 11:21 AM GMT
श्योपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, साथ ही उनके घरों भी तोड़े
x
श्योपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

श्योपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तीनों आरोपियों के घरों भी तोड़े गए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में काली तलाई के जंगलों में लकड़ी बीनने पहुंची नाबालिग के साथ मोहसिन, रियाज और शहनवाज ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आरोपियों के घर प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। बुलडोजर से तीनों के घरों को तोड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की भी जानकारी मिली है, ऐसे में प्रशासन अब इन पुराने रिकार्ड को भी निकलवा रहा है।
बता दें कि श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के काली तलाई गांव की घटना है। जिस वक्त किशोरी जंगल में लकड़ियां इकट्ठी कर रही थी उस दौरान इसे अकेला पाकर तीनों आरोपी उसका मुंह बंद कर उसे जंगल की तरफ ले गए। आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। हादसे के बाद पीड़िता जंगल से भाग रही थी, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। नाबालिग ने परिजनों को अपने साथ दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया। नाबालिग तीनों आरोपियों को पहचानती थी।


Next Story