मध्य प्रदेश

सर्वहारा वर्ग के नेता रहे अर्जुन सिंह : कमलनाथ

Admin Delhi 1
13 Aug 2023 6:18 AM GMT
सर्वहारा वर्ग के नेता रहे अर्जुन सिंह : कमलनाथ
x
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व़ अर्जुन सिंह सर्वहरा वर्ग के नेता थे।

श्री कमलनाथ ने आज यहां रविन्द्र भवन में सद्भावना फाउंडेशन के बैनर तले फाउंडेशन की ट्रस्टी और प्रदेश के सर्वहारा वर्ग के नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व़ अुुर्जन सिंह की पुत्री श्रीमती वीणा सिंह द्वारा आयोजित एक समारोह में विंध्य की बेटी: मुहावरों से झलकी ममता नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में फाउंडेशन के ट्रस्टी मप्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी सैम वर्मा उपस्थित थे।

श्री कमलनाथ ने कहा कि स्व़ अर्जुन सिंह ने अपने जीवन में सभी वर्ग के लोगों को तहजीब़ दी। उन्होंने कहा कि मेरी मनमंशा नहीं थी लोकसभा चुनाव लड़ने की लेकिन स्व़ अर्जुन सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज कुमारी ने मुझे बुलाकर कहा कि लोकसभा का चुनाव लड़ना है। वह चुनाव मेरा पहला चुनाव था।

उन्होंने कहा कि भोपाल में मेरा निवास नहीं था, स्व़ अर्जुन सिंह के निवास पर ही रहता था। उन्होंने कहा कि वीणा सिंह ने यह पुस्तक सम्मान और प्यार से लिखी है। यह पुस्तक अर्जुन सिंह के प्यार और सम्मान का एक मोमेंटों हैं।

फाउंडेशन के ट्रस्टी, एनआरआई सैम वर्मा ने अुर्जन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बहुत प्यार, मान और सम्मान दिया है।

फाउंडेशन की ट्रस्टी पुस्तक की प्रकाशन कराने वाली अर्जुन सिंह की पुत्री श्रीमती वीणा सिंह ने कहा कि मैं अपने माता और पिता दोनों को याद कर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। श्री कमलनाथ से हमारा बहुत पुराना संबंध है और उन्होंने आज तक उस संबंध को निभाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अर्जुन सिंह जी को चाहने वाले और वरिष्ठ कांग्रेसजन, मीडिया के साथी उपस्थित थे।

Next Story