मध्य प्रदेश

Anuppur: अनूपपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Admindelhi1
26 Aug 2026 1:13 PM IST
Anuppur: अनूपपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
महिला का शव मिलने से रेलवे ट्रैक पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पटरियों की जांच के दौरान ट्रैकमैन को अप लाइन पर शव मिला, जिसकी सूचना तुरंत वेंकटनगर स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी गई। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही हैं।

सूचना पर वेंकटनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतका के पास पड़े एक बैग से 3,800 रुपए नकद, कपड़े और नाश्ते का सामान मिला है। हालांकि, बैग में पहचान से जुड़ा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मर्चुरी में रखा शव: वेंकटनगर चौकी प्रभारी प्रवीण साहू ने बताया कि घटना सुबह 3 से 7 बजे के बीच की होने की आशंका है। अंदेशा है कि महिला चलती ट्रेन के गेट पर बैठी होगी और झपकी या झटका लगने से नीचे गिर गई। मर्ग कायम कर शव को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है और सोशल मीडिया के जरिए तस्वीर साझा कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Next Story