मध्य प्रदेश

Anuppur: वन्य जीवों के शिकार की योजना नाकाम, वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
15 Aug 2026 2:50 PM IST
Anuppur: वन्य जीवों के शिकार की योजना नाकाम, वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
x
वन्य जीवों की सुरक्षा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो शिकारी गिरफ्तार

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर वन मंडल के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पीएफ 307 जंगल में वन्य जीवों के शिकार की साजिश को वन विभाग ने शुक्रवार को नाकाम कर दिया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से शिकार में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

वन परिक्षेत्राधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि जैतहरी वन परिक्षेत्राधिकारी और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पास के गांव के कुछ लोग जंगल में वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बिजली का करंट तार बिछा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने पीएफ 307 क्षेत्र में तुरंत गश्त और घेराबंदी शुरू कर दी। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा गया। इनकी पहचान मानिकपुर गोरसी जैतहरी निवासी बोधू राठौर और बलबहरा जैतहरी निवासी दुर्गेश वंशकार के रूप में हुई। पूछताछ में शिकारियों ने शिकार के लिए जीआई तार बिछाने की बात स्वीकार की।

वन विभाग के अमले ने मौके से शिकार के लिए तैयार 32 बांस की खूंटी और लगभग 3 किलोग्राम जीआई (GI) तार जब्त किया। यह सामग्री वन्य जीवों को फंसाने के लिए बिछाए गए जाल का हिस्सा थी।

Next Story