मध्य प्रदेश

Anuppur : देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Tara Tandi
11 April 2024 4:41 PM IST
Anuppur : देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत
x
अनूपपुर : अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात कोयले भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना अमरकंटक तिराहे के पास देर रात को हुई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 12 अमरकंटक तिराहा के पास बुधवार और गुरुवार की रात कोयले से भरा 22 पहियों वाला ट्रक क्रमांक आरजे 02जीबी 5174 गुजर रहा था। उसने बाइक क्रमांक एमपी-18एस-3388 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों में 28 वर्षीय विवेक कुमार पाठक पुत्र गणेश कुमार पाठक निवासी खांटी पुष्पराजगढ़ एवं साथी 32 वर्षीय कमलेश लोधी पुत्र जगन्नावथ लोधी निवासी मगरी जिला दमोह है। वह लोग किसी कार्य से अनूपपुर आए थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहीं है।
Next Story