मध्य प्रदेश

Anuppur: नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिलने से इलाके में सनसनी

Admindelhi1
17 Aug 2026 2:35 PM IST
Anuppur: नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर मिलने से इलाके में सनसनी
x
फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के फुनगा पुलिस चौकी इलाके के पयारी नंबर 2 में रविवार को नवविवाहिता का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

मृतक 24 वर्षीय संतोषी बाई चौधरी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा भेज दिया गया।

पति-पत्नी के बीच विवाद की बात आई सामने, जांच जारी

फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि घटना सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच की लग रही है। ससुराल वाले मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन आसपास के लोगों से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Next Story