- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Anuppur : संदिग्ध...
मध्य प्रदेश
Anuppur : संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति मिला शव शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
27 March 2024 3:52 PM IST

x
अनूपपुर : अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालात में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरजा हनुमान मंदिर रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मामले की सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की गंभीरता समझते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। मौका पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया। अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के दाहिने हाथ पर सूर्या लिखा है। एडीजीपी ने सूचना देने वाले को तीस हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
Tagsसंदिग्ध परिस्थितियोंअज्ञात व्यक्तिमिला शव शरीरचोट निशानपुलिस जांच में जुटीSuspicious circumstancesunknown persondead body foundinjury markspolice engaged in investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





