मध्य प्रदेश

कूनो में एक और चीते की मौत

Harrison
2 Aug 2023 3:43 PM GMT
कूनो में एक और चीते की मौत
x
मध्य प्रदेश | कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हो गई है। चीतों की मौत का यह नौंवां मामला है। इनमें छह चीता और कूनो में जन्मे तीन शावक शामिल हैं। बुधवार को जिस चीते की मौत हुई, वह मार्च के बाद से मरने वाला छठा वयस्क चीता है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा तब होता है जब विज्ञान एवं पारदर्शिता को पीछे छोड़ दिया जाता है।
पूर्व पर्यावरण मंत्री रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘कूनो में ज़रूर बड़ी चूक हुई है...आज सुबह नौवें चीते की भी मौत हो गई। यह तर्क पूरी तरह से बकवास है कि ये मौतें अपेक्षित हैं। अंतर्राष्ट्रीय चीता विशेषज्ञों द्वारा इसे ख़ारिज कर दिया गया है। ऐसा तब होता है जब विज्ञान और पारदर्शिता को पीछे छोड़ दिया जाता है। ऐसा तब होता है जब किसी व्यक्ति के लिए दिखावा और अपना गुणगान ही सबसे ऊपर हो जाता है।
मध्य प्रदेश वन विभाग ने कहा है कि बुधवार सुबह मादा चीतों में से एक धात्री (तिब्लिसी) मृत पाई गई। मौत का कारण जानने के पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 14 चीते जिनमें सात नर, छह मादा और एक मादा शावक को कूनो के बाड़े में रखा गया है, एक मादा चीता खुले में है, जिसकी एक टीम निगरानी कर रही है। वन विभाग ने बयान में कहा है कि उसे स्वास्थ्य जांच के लिए वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
Next Story