मध्य प्रदेश

वाहन की टक्कर से एक और तेंदुए की गई जान

HARRY
17 Oct 2022 4:26 AM GMT
वाहन की टक्कर से एक और तेंदुए की गई जान
x

सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। जिससे तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे की है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

कलोथरा फाटक के पास हुआ हादसा सतनवाड़ा रेंज से लगे हुए ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर कलोथरा फाटक के पास एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था तभी अचानक हाईवे से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन से तेंदुआ टकरा गया। टक्कर मारने के बाद वाहन तो मौके से निकल गया लेकिन इस टक्कर की वजह से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।

तेंदुए की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचा वन अमला तेंदुए के शव की जानकारी जब वन विभाग के अमले को मिली तो वन विभाग का अमला कलोथरा फाटक पर पहुंच गया। यहां वन विभाग के अमले ने देखा कि मौके पर एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को लेकर लुधावली डिपो सेंटर पहुंची।

शव का करवाया गया पोस्टमार्टम तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सभी नियमों का पालन करते हुए यह अंतिम संस्कार किया गया। पिछले एक साल में यह तीसरी घटना है जब सड़क पार करते हुए वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है।

Next Story