मध्य प्रदेश

एक और धर्म परिवर्तन का मामला, हिंदू युवती से मुस्लिम युवक ने मंदिर में की शादी, 2 बार कराया गर्भपात

Rounak Dey
20 Jun 2022 10:57 PM IST
एक और धर्म परिवर्तन का मामला, हिंदू युवती से मुस्लिम युवक ने मंदिर में की शादी, 2 बार कराया गर्भपात
x
पढ़े पूरी खबर

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर एमआइजी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. एक युवती ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि बासिल नाम के युवक ने अपना नाम महेश यादव बताकर उसके साथ धोखाधड़ी से शादी की. इसके बाद धमकी देकर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया. फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका केस उसने दर्ज कराया था. इसके बाद बासिल नाम के युवक ने रेप के आरोपी को बचाने के लिए पीड़िता को बरगलाकर कोर्ट में बयान पलटवाया. बासिल ने पीड़िता को अपना नाम महेश यादव बताया.
एमआईजी थाना प्रभारी अजय वर्मा के मुताबिक, आरोपी का नाम बासिल पुत्र सईद अहमद मंसूरी है. युवती ने शिकायत में कहा है कि बासिल ने महेश पुत्र शिवपाल यादव बनकर उसे बातों में फंसाया. इसके बाद बासिल ने युवती को अपने ही इलाके में फ्लैट दिला दिया. उसके घर आना-जाना होने लगा. युवती ने पुलिस से कहा कि वह बासिल पर भरोसा करने लगी. बासिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए.
इसके बाद कुछ दोस्तों के साथ वह उज्जैन लेकर गया और मंदिर में शादी कर ली. कुछ समय बाद बासिल ने युवती को बताया कि वह महेश नहीं, बल्कि बासिल मंसूरी है. इसके बाद युवक के परिवार वालों ने दबाव बनाकर युवती का धर्म परिवर्तन करवा दिया. इस दौरान दो बार अबॉर्शन भी कराया गया.
इसमें बासिल के मामा जियाउल रहमान, रिश्तेदार रिजवान ने भी बासिल का साथ दिया. इसके बाद बासिल के परिजन 10 लाख रुपए लेकर बासिल से दूर रहने का दबाव बनाने लगे. जब वह नहीं मानी तो 28 मई 2022 को बासिल उसे अजमेर दरगाह ले गया था, जहां छोड़कर वह फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है.
थाना प्रभारी अजय वर्मा (एमआईजी) ने कहा कि दो दिन पहले पीड़िता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2018 में उसे महेश नामका व्यक्ति मिला था. शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली. इस दौरान वह गर्भवती हो गई और फिर उसे अबॉर्शन करवाना पड़ा. 2021 में उसे पता चला कि जिस शख्स से उसने शादी की है, वह मुस्लिम है. उसका नाम साबिल है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. उसे जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा.
Next Story