मध्य प्रदेश

15 नवंबर को सामान्य अवकाश की घोषणा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Nil dhankar
8 Nov 2021 6:27 PM IST
15 नवंबर को सामान्य अवकाश की घोषणा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
x
ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश में बिरसा मुंड़ा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। इससे पहले राज्य सरकार ने इस दिन ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की थी। जिसे बदलकर अब सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को राज्य सरकार जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर 15 नवंबर को प्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Story