मध्य प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव : रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान

Shantanu Roy
11 July 2022 2:51 PM GMT
आजादी का अमृत महोत्सव : रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान
x
बड़ी खबर

जबलपुर। सम्पूर्ण भारत वर्ष में उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 11 जुलाई 2022 को रेलवे सुरक्षा बल पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, भोपाल एवं जबलपुर में जन जागरण अभियान चलए गए जिसके अंतर्गत जल सेवा, वृक्षारोपण, श्रमदान, मोटरसाइकिल रैली एवं ट्रक रैली आयोजित की गई।


जल सेवा:- पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों में 31स्थानों पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल पिला कर जल सेवा की गई।

वृक्षारोपण :- पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर 140 पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

श्रमदान :- पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना, ब्यावरा राजगढ़, भरतपुर, सतना इत्यादि के 204 अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा रेल परिसर एवं कार्यालय के 26 स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया।
मोटर साइकिल रैली :- पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल द्वारा भोपाल, कोटा एवं जबलपुर से प्रारम्भ होकर मोटर साइकिल रैली द्वारा 07 स्थानों पर कुल 238 किमी की दूरी तय कर जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन कर भ्रमण किया गया।

ट्रक रैली:- पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत कोटा मंडल द्वारा आयोजित ट्रक रैली को मंडल रेल प्रबंधक, कोटा द्वार हरी झंडी दिखाकर कोटा स्टेशन से रवाना किया। उक्त रैली कोटा स्टेशन से रवाना होकर दरा, कवलपुरा, मोड़क, रामगंजमंडी, भावानीमंडी, गरोठ स्टेशनों पर जन जागरूकता कार्यक्रम करते हुए शामगढ़ पहुंची।
Next Story