- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश की सवा...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर
SHIDDHANT
14 Feb 2026 9:11 PM IST

x
Khandva खंडवा। मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की। लाडली बहना को अब 1500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने खंडवा जिले के पंधाना में लाडली बहना की राशि के अंतरण समारोह में 608 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 2023 में 1000 से शुरुआत की थी, आज हमारी लाडली बहनों को 1500 प्रति माह देकर हम अपना संकल्प निभा रहे हैं। बहनों के हाथ में पैसा जाता है तो वह पूरे परिवार के सुख-समृद्धि का आधार बनता है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जवाब देने का सबसे बड़ा दिन वोट का दिन होता है, बहनें अपना आशीर्वाद वहीं देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर बहन लखपति दीदी बने और आत्मनिर्भर जीवन जिए।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गरीब की बेटी के हाथ पीले करना 16 संस्कारों में सबसे बड़ा पुण्य है, इसलिए सामूहिक कन्यादान में 55 हजार रुपए प्रति जोड़ा दे रहे हैं। इसी तरह किसान की आय बढ़े, बहुफसली खेती बढ़े और सिंचाई की हर बूंद खेत तक पहुंचे, इसी संकल्प को लेकर हम काम कर रहे हैं। अपनी बाप-दादाओं की जमीन बचाकर रखना, आने वाला समय निमाड़ और मध्य प्रदेश का है।
केंद्र सरकार द्वारा रेल विकास के लिए मिली सौगात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर से इंदौर तक रेल लाइन और विकास की नई सौगात क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई घोषणाएं की और सूक्ता माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने की घोषणा की।
इसके साथ ही 25 गाय की डेयरी स्थापना पर लगभग 1 लाख की सहायता देने का एलान किया। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत प्याज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की और 252 करोड़ की खंडवा सीवरेज परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके अलावा लगभग 353 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
Tagsलाडली बहना योजनामहिला सशक्तिकरणमोहन यादवखंडवा1500 रुपयेविकास कार्यभूमिपूजनएक जिला एक उत्पादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





