मध्य प्रदेश

बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री सड़कों पर घुमा रहे हैं भैंस, ये वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
12 Oct 2021 2:39 PM IST
बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री सड़कों पर घुमा रहे हैं भैंस, ये वीडियो हुआ वायरल
x

एक तरफ मध्य प्रदेश में बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं यहां के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बेफिक्र अंदाज में भैंस टहला रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे ऊर्जा मंत्री का सादगी भरा अंदाज बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे गैरजिम्मेदारी बता रहे हैं।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का यह वीडियो ग्वालियर का बताया जा रहा है। करीब 45 सेकेंड के इस वीडियो में ऊर्जा मंत्री भैंस की रस्सी थामे चल रहे हैं। वहीं साथ में उनके कई समर्थक भी मौजूद हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अपने साथ चल रहे लोगों को कुछ निर्देश भी दे रहे हैं। साथ चल रहा एक शख्स निर्देश के पालन पर सहमति जताता दिख रहा है। वीडियो में वह किसी गली का पता पूछते भी सुनाई दे रहे हैं।
बिजली संकट से जूझ रहा है प्रदेश
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। भोपाल समेत तमाम शहरों में बिजली की कटौती चल रही है। वहीं प्रदेश के थर्मल प्लांट्स में कुछ ही दिनों का कोयला स्टॉक शेष रह गया है। इसके चलते सभी के माथे पर चिंता की लकीर खिंची हुई है कि अगर कोयला खत्म हो गया तो प्रदेश में क्या होगा? इस बीच हर किसी को उम्मीद है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री इस समस्या को खत्म करेंगे। लेकिन यहां ऊर्जा मंत्री भैंस टहलाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story