मध्य प्रदेश

Ambulance ने motorcycle को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sanjna Verma
30 Jun 2024 3:53 PM IST
Ambulance ने motorcycle को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
x
Dharधार। मध्य प्रदेश के धार जिले में 108 एंबुलेंस ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। आपको बता दें कि इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया मौके से ambulance driver भाग गया। घटना मनावर खलघाट रोड़ की है। यह घटना शनिवार की है, सूचना पर बाकानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस एंबुलेंस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस मनावर से बाकानेर जा रही थी। तभी कोलीपुरा गांव में सामने से आ रही bike में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों और घायल को मनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां पर primary उपचार के बाद बाबू को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अभी एंबुलेंस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
Next Story