मध्य प्रदेश

आज खजुराहो नृत्य समारोह के खास मेहमान होंगे कई देशों के राजदूत

Kunti Dhruw
20 Feb 2022 7:36 AM GMT
आज खजुराहो नृत्य समारोह के खास मेहमान होंगे कई देशों के राजदूत
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश में 48वें खजुराहो नृत्य समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस नृत्य समारोह को देखने के लिए कई देशों के राजदूत और उच्चायुक्त सहपरिवार खजुराहो पहुंच रहे हैं। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी। शुक्ला ने बताया कि वियतनाम, ब्रूनेई, फिनलैंड, मलेशिया और लाओ के राजदूत और उच्चायुक्त के साथ ही अन्य 3 देशों के हेड ऑफ मिशन खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ में सम्मिलित होंगे।

पर्यटकों की मांग पर खास फ्लाइट
प्रमुख सचिव ने बताया कि वियतनाम के राजदूत फाम सान चाऊ, लाओ राजदूत बौनेमे चौआंगहोम, फिनलैंड राजदूत ऋत्वा कौक्कू-रोंडे, ब्रूनेई के उच्चायुक्त दातो अल्हिदुद्दीन मोहम्मद तहा और मलेशिया के उच्चायुक्त हामिद अब्दुल हिदायत सहपत्निक खजुराहो पहुंचे हैं। इस साल भी विश्व विख्याल कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटकों की विशेष मांग पर दिल्ली से खजुराहो के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट सेवा शुरू की गई है।
होंगे कई आयोजन
समारोह में भारतीय नृत्य-शैलियों के सांस्कृतिक परिदृश्य एवं कला-यात्रा की प्रदर्शनी कथक पर एकाग्र-नेपथ्य आदि प्रस्तुतियों होंगी। इसमें भारत सहित दुनिया के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी आर्ट-मार्ट, कलाकार और कलाविदों का संवाद-कलावार्ता, वरष्ठि चित्रकार लक्ष्मीनारायण भावसार के कला अवदान पर एकाग्र प्रदर्शनी-प्रणति, देशज ज्ञान एवं परम्परा का मेला-हुनर के साथ कला परंपरा और कलाकारों पर केन्द्रित फिल्मों का उपक्रम-चलचित्र जैसे प्रमुख आयोजन होंगे।
Next Story