मध्य प्रदेश

वकील से मारपीट का आरोप, अधिवक्ताओं ने घेरा कैंट थाना

Admindelhi1
23 Nov 2026 8:15 AM IST
वकील से मारपीट का आरोप, अधिवक्ताओं ने घेरा कैंट थाना
x
अधिवक्ता की पिटाई से भड़के वकील, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिसकर्मियों पर एक अधिवक्ता से मारपीट करने के आरोप के बाद शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कैंट थाने का घेराव कर दिया और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कई घंटे चले विवाद के बाद रविवार सुबह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक अधिवक्ता की कार रोककर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में साथी वकील घायल अधिवक्ता को लेकर कैंट थाने पहुंच गए।

मामला बढ़ने पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा और सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारी भी थाने पहुंचे। अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

वकीलों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद कई घंटों तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी दी।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी कैंट थाने पहुंच गए। देर रात से जारी विवाद के बाद रविवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य आशीष पांडेय, विनोद विश्वकर्मा, मनोज शिवहरे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

घटना के बाद पुलिस और अधिवक्ता समुदाय के बीच तनाव की स्थिति सामने आई है।

Next Story