मध्य प्रदेश

साढ़े चार घंटे लेट हुआ एयर इंडिया का विमान ,परेशान यात्रियों ने किया हंगामा

Tara Tandi
27 March 2024 11:50 AM GMT
साढ़े चार घंटे लेट हुआ एयर इंडिया का विमान ,परेशान यात्रियों ने किया हंगामा
x

इंदौर : एयर इंडिया के मुंबई से इंदौर आने वाले और इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से मंगलवार सुबह आने वाला एयर इंडिया का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर खराब होने से यह स्थिति बनी। इसके कारण सुधार के बाद यह साढ़े चार घंटे देरी से इंदौर पहुंचा। इस विमान को इंदौर से दिल्ली जाना था। फ्लाइट के लेट होने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान (एआई-635) सुबह 9.05 बजे मुंबई से इंदौर आता है। इसके बाद यह 9.40 बजे दिल्ली जाता है। मंगलवार को इंदौर आने से पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी मिलते ही विमान का सुधार शुरू हुआ। इसमें चार घंटे से ज्यादा समय लग गय गया। विमान में सुधार करने के बाद इसे रवाना किया गया और यह दोपहर 1.35 बजे इंदौर पहुंचा। इंदौर से इस विमान से दिल्ली जाने वाले यात्री सुबह सात बजे से ही एयरपोर्ट आना शुरू हो गए थे। कंपनी ने यात्रियों को पहले फ्लाइट के एक घंटा लेट होने की जानकारी दी और फिर समय बढ़ता रहा। इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ यात्री ऐसे भी थे जिनकी दिल्ली से आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थी। एयर लाइंस ने सभी यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया और खाने-पीने का प्रबंध करते हुए शांत किया। मुंबई से आने के बाद यह फ्लाइट 2.25 बजे यात्रियों को लेकर इंदौर से रवाना हुई।


Next Story