- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Agar Malwa: 9 साल के...
मध्य प्रदेश
Agar Malwa: 9 साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य, फिर की हत्या
Tara Tandi
20 July 2025 7:10 PM IST

x
Agar Malwa आगर मालवा : जिले के बड़ौद थाना क्षेत्र में 9 साल के बच्चे की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 14 साल के नाबालिग आरोपी ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया था।
पीड़ित ने जब घर पर यह बात बताने की धमकी दी तो आरोपी ने पलंग के पाए से उसके सिर पर वार किया। फिर रस्सी से गला घोंटा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उज्जैन बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।
सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि दो महीने पहले भी आरोपी ने पीड़ित के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। जिस पर दोनों परिवारों में कुछ विवाद हुआ था आरोपी की परिजनों ने पिटाई भी की थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला पुलिस तक नहीं जाने दिया। मंदिर में दोनों को बुलाकर आरोपी पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया था।
प्लास्टिक की थैली में मिला था शव चौथी में पढ़ने वाला बच्चा गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाशना शुरू कर दिया। रात करीब 10.30 बजे गांव में नए मकान के पीछे प्लास्टिक की थैली में उसका शव मिला। थैली पर खून के निशान थे। गले में रस्सी बंधी हुई मिली थी।
ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम बच्चे की हत्या के बाद परिजन ने ग्रामीणों के साथ आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया था। लेकिन तेज बारिश के चलते करीब 2 घंटे बाद जाम खुल गया। सीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर समझाइश दी थी। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर चले गए थे। बच्चे के माता-पिता जोधपुर में मजदूरी करते हैं। बच्चा बड़े पिता के पास रहता था। उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
TagsAgar Malwa 9 साल बच्चेअप्राकृतिक कृत्यफिर हत्याAgar Malwa 9 year old childunnatural actthen murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





