मध्य प्रदेश

टाइगर स्टेट के बाद तेंदुओं की संख्या में नंबर वन का तमगा बरकरार

Tara Tandi
29 Feb 2024 9:15 AM GMT
टाइगर स्टेट के बाद तेंदुओं की संख्या में नंबर वन का तमगा बरकरार
x
भोपाल : राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने गुरुवार को 2022 में तेंदुए की स्थिति की रिपोर्ट जारी की। जिसके अनुसार, मध्य प्रदेश में 3,907 तेंदुए है। इससे पहले प्रदेश में 2018 में भी देश में सबसे ज्यादा 3421 तेंदुए थे। यानी 215 तेंदुए बढ़े है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट में 1985 तेंदुए हैं। वहीं, 2022 की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में तेंदुए की संख्या 261 बढ़कर 1879 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब 13 हजार 874 तेंदुए हैं। यानी पिछली बार की गणना से इस बार तेंदुए की संख्या में 1258 बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2018 तें तेंदुए की गणना की गई थी।
2018 में 3421 तेंदुए थे
प्रदेश में तेंदुए की संख्या तेजी से बढ़ी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बाघ, तेंदुए की संख्या बढ़ना जैव विविधता और वन्यजीव के लिए अनुकूल माहौल को बताता है। बता दें इससे पहले 2014 में प्रदेश में तेंदुए की संख्या सिर्फ 1817 थी। जिसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
2022 की रिपोर्ट अनुसार- किस राज्य में कितने तेंदुए
बिहार-86, उत्तराखंड-652, उत्तरप्रदेश-371, आंधप्रदेश-569, तेलंगाना-297, छतीसगढ़-722, झारखंड-51, मध्य प्रदेश-3907, महाराष्ट्र- 1985, ओडिसा-568, राजस्थान-721, गोवा-77, कर्नाटका-1879, केरला-570, तमिलनाडू-1070, अरुणाचल प्रदेश-42, आसाम-74, नार्थ बंगाल-233।
Next Story