- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- राजा रघुवंशी की हत्या...
मध्य प्रदेश
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार में बेटे का जन्म, मां बोलीं- राजा अपने घर आया
SHIDDHANT
30 March 2026 8:54 PM IST

x
Indore इंदौर: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनके परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ है। मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई के घर में बेटे का जन्म हुआ है। बहुत दिनों बाद परिवार में खुशी लौटी है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जब मैं राजा की डेड बॉडी लेकर आया था, तो उसके पांच-छह दिन बाद कामाख्या मंदिर के पुजारी का फोन आया था।
विपिन ने कहा कि मां कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि परिवार में कोई भी महिला गर्भवती होती है तो राजा वापस आएगा। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी ने राजा को पाला था, अब उनके पेट से राजा ने फिर से जन्म लिया है। पंडित जी की बातें सत्य हुई हैं। राजा और नवजात बच्चे की कुंडली और नक्षत्र एक हैं।
उन्होंने बताया कि एकादशी के दिन राजा की हत्या की गई थी। बच्चे ने एकादशी के दिन जन्म लिया है। इसके अलावा दोपहर दो बजकर 42 मिनट के आसपास राजा के प्राण निकले थे। बच्चे ने दो बजकर 42 मिनट पर जन्म लिया है। शादी के 11 दिन बाद राजा की हत्या की गई थी। 10 महीने बाद राजा का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि बच्चे का नाम राजा ही रखा जाएगा।
राजा रघुवंशी की मां ने आईएएनएस कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राजा ने ही जन्म लिया है। बच्चे के चेहरे पर निशान हैं। उस समय कामाख्या देवी मंदिर से हमारे पास फोन आया था कि आपका बेटा आपके घर आना चाहता है। हम अपने राजा का इंतजार कर रहे थे। राजा समय से आ गया है। कालका माता मंदिर के पंडित ने भी हमको बताया था कि राजा आपके घर आएगा। इतने दिनों से हम गम में जी रहे थे। अब बच्चे के जन्म के बाद घर में खुशियों का माहौल है।
उन्होंने बताया कि बच्चे की आंखें राजा की तरह ही हैं। बच्चे का नाक राजा से मिल रहा है। बच्चा हमको ऐसा देख रहा था, जैसे पहले से ही पहचानता हो। बच्चे की कुंडली भी राजा की कुंडली जैसी ही है। राजा को अपने घर लौट कर आना था, इसलिए वह अपने घर में ही आया है।
Tagsराजा रघुवंशी हत्याकांडइंदौरनवजात पुत्रपरिवार में खुशियाँकामाख्या मंदिरपुनर्जन्म संकेतकुंडली और नक्षत्रबच्चा राजाघर में आनंदविपिन रघुवंशीमातृत्व भावचमत्कारिक जन्मपरिवार का उत्साहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





