मध्य प्रदेश

सदमे से किसान की मौत के बाद पंप सेट बेचकर किया गया अंतिम संस्कार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

Admin Delhi 1
26 Sept 2022 4:46 PM IST
सदमे से किसान की मौत के बाद पंप सेट बेचकर किया गया अंतिम संस्कार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ
x

सिटी न्यूज़: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के छीपोन गांव में एक किसान लल्लीराम कुशवाह की गुरुवार को खेत में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण वर्षा के कारण उड़द की खेत में कटी रखी फसल खराब होने से सदमे में आना बताया। लल्लीराम कुशवाह का कोई बच्चा नहीं है। उनकी पत्नी के पास पति के अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं थे। परिजनों ने किसी से अंतिम संस्कार के लिए मदद भी नहीं मांगी। खेत में रखे पंप सेट के इंजिन को बेचकर अंतिम संस्कार किया। वहीं, इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह स्वर्णिम मध्य प्रदेश की व शिवराज सरकार की योजनाओं की हकीकत हैं

कमलनाथ ने कहा कि सरकार भले जनसेवा अभियान चलाए। जनता को गुमराह करने के लिये खूब शिविर लगाए, लेकिन आज सरकार की किसी भी योजना का लाभ किसी भी पात्र व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है और हर योजना का लाभ देने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। जिला प्रशासन को शनिवार को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। अब प्रशासन किसान की मौत के कारण का पता लगा रहा है।

Next Story