- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खंडवा हादसे पर पीएम...
मध्य प्रदेश
खंडवा हादसे पर पीएम मोदी के बाद सीएम मोहन यादव और विधायक ने दी पीड़ितों को राहत राशि
SHIDDHANT
3 Oct 2025 10:11 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : खंडवा जिले के जामली गांव में गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए, तो वहीं जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि भी दिए जाने की मांग की। इस दौरान गुरुवार से ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी ग्रामीणों के लिए मदद का आश्वासन दिया है।
बता दें कि इस हादसे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पीड़ित परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं, सहायता राशि भी पीड़ित परिजनों के खातों में जल्द पहुंच चुकी है। विधायक छाया मोरे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुरुवार शाम को मेरी बात हुई थी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हमसे ली थी और शुक्रवार को आकर पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी है। मैंने भी अपनी ओर से सहायता राशि के रूप में 10-10 हजार रुपए के चेक पीड़ित परिवारों को दिए हैं। इसके साथ ही गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी पंधाना विधायक छाया मोरे ने जल्द ही अधिकारियों से चर्चा कर गांव की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।"
इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल थे, जिनमें आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीबाई (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), और संगीता (16) शामिल थे। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना 2 अक्टूबर को खंडवा जिले के जामली गांव में हुई, जब 30 से ज्यादा ग्रामीणों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय एक गहरे तालाब में गिर गई।
Tagsखंडवाजामली गांवट्रैक्टर-ट्रॉली हादसामृतक बच्चेमोहन यादवजीतू पटवारीराहत राशिपंधाना विधायक छाया मोरेप्रधानमंत्री मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





