मध्य प्रदेश

शहर में मानसून की विदाई के बाद पारा पहुंचा 37 के पार

Shantanu Roy
7 Oct 2023 4:01 PM GMT
शहर में मानसून की विदाई के बाद पारा पहुंचा 37 के पार
x
बड़ी खबर
ग्वालियर। मानसून की विदाई के बाद मौसम पूरी तरह शुष्क है। आसमान साफ होने से धूप में तल्खी बढ़ गई है। इसके चलते मानसून की विदाई के तीन दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को कूलर-पंखा और एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून की वापसी की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद से मौसम शुष्क है। आसमान एकदम नीला नजर आ रहा है। ऐसे में सुबह से ही धूप काफी तेज निकल रही है। शनिवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर काफी तल्ख नजर आए। दिन चढऩे के साथ ही धूप तेज होती चली गई। इसके चलते पूर्वान्ह 11.30 बजे ही तापमान 34.0 और मध्यान्ह 2.30 बजे 36.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका था। दिन के साथ आज रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 58 और शाम को 59 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून वापसी के बाद अक्टूबर में अक्सर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता रहा है। वर्ष 2021 में 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37.8 और 2020 में तीन अक्टूबर को 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story