मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ के बाद थप्पड़ कंपटीशन अब MP में, ADM मंजूषा विक्रांत राय ने युवक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 May 2021 11:20 AM IST
छत्तीसगढ़ के बाद थप्पड़ कंपटीशन अब MP में, ADM मंजूषा विक्रांत राय ने युवक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
x

शाजापुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर कै कलेक्टर द्वारा एक युवक को सरेराह थप्पड़ मारने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शाजापुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एडीएम एक दुकानदार को जोरदार थप्पड़ मार दिया। दुकान खोलने पर बजाय नियमानुसार कार्रवाई करने के, एडीएम महोदया ने उसे चांटा मार दिया।

'एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों की दादागिरी सामने आई है। कोरोना कर्फ्यू में खोलना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो दुकानदार ने बचाव के लिए कह दिया कि घर दुकान के अंदर ही है। इसपर टीम ने अंदर जाकर देखा तो वो बात गलत निकली। इसपर गुस्साई ADM मंजूषा विक्रांत ने किशोर दुकानदार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि ये बात रही है कि कोरोना काल मैं प्रशासन की गाइडालइन कै खिलाफ जाकर दुकान आदि खोलना गलत है, लेकिन इस तरह अधिकारी द्वारा किसी को थप्पड़ मारना भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। ऐस ही एक घटना में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के कलेक्टर द्वारा एक युवक को सरेराह चांटा मारने, मोबाइल तोड़ने वाले और उसे पुलिस से पिटवाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हटा दिया गया था। देखना होगा कि इस मामले में सिंघम अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story