मध्य प्रदेश

ग्वालियर में प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसा मुंह

Ashwandewangan
20 May 2023 10:46 AM IST
ग्वालियर में प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसा मुंह
x

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार में धोखा खाई एक युवती ने कथित प्रेमी की पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में जहां महिला घायल हुई है, वहीं बचाव करने में उसका पति झुलस गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला जनक गंज थाने के रामद्वारा इलाके का है। गुरुवार की शाम को जब अमित बंसल की पत्नी श्वेता घर पर थी, तभी एक युवती उनके घर आई जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका अमित की पत्नी से विवाद हुआ और इसी दौरान युवती ने श्वेता पर एसिड फेंक दिया। तभी वहां मौजूद अमित ने बचाव की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गया।

युवती का कहना है कि ब्यूटी पार्लर पर अमित और उनकी पत्नी का आना जाना था। युवती का आरोप है कि अमित बंसल से उसकी गहरी दोस्ती थी और बीते कुछ वर्षों से आपस में संबंध भी है। युवती का आरोप है कि दोस्ती और शादी का लालच देते हुए उसका अमित ने दैहिक शोषण किया।

बताया गया है कि ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती ने अमित की पत्नी श्वेता पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, चेहरे के नीचे काफी घाव भी बने हैं उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story